Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार चट्टी के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मैरीटार निवासी अनिल सिंह (55) की मैरिटार चट्टी पर पशु आहार की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वे शनिवार देर शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पास वाली नहर के समीप पंहुचे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वे लहूलुहान व अचेत होकर सड़क पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पंहुचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments