Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हल्दी में सुनी जनशिकायतें

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हल्दी में सुनी जनशिकायतें

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर राजस्व की शिकायतों को निस्तारित करने के दिए निर्देश दिए थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने थाना हल्दी में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए। थाना समाधान दिवस में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments