Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

किराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खोराबार के मदरहवा टोला के सूबा बाजार में किराए के मकान में रहने वाले संदीप पासवान पुत्र उदय राज पासवान उम्र 26 वर्ष ग्राम बनगाई पोस्ट बजहा बाजार थाना कपिल वस्तु जनपद सिद्धार्थ नगर का रहने वाला था, रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । जो खोराबार के मदरहवा टोला सूबा बाजार मे किराये के रुम में रहकर पढ़ाई करता था। उसके बड़े भाई चौरीचौरा तहसील में लेखपाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने बीती रात को आत्मघाती कदम उठाते हुए रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments