Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedमोबाइल चार्जर में करेंट से 22 वर्षीय युवती की मौत

मोबाइल चार्जर में करेंट से 22 वर्षीय युवती की मौत

बाँसडीह /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

सारंगपुर गांव में रविवार को मोबाइल चार्जर में करेंट से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गयी। गांव के राज नारायण यादव की 22 वर्षीय पुत्री नीतू चार्ज में लगे अपने मोबाइल को बिजली बोर्ड से हटा रही थी । मोबाइल चार्जर में करेंट प्रवाहित होने से नीतू पूरी तरह से झुलस गयी। आवाज आने पर मां ने देखा कि बेटी चार्जर से चिपकी हुई है तो वह उसे छुड़ाने लगी उसको भी तेज झटका लगा तो वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर देखा कि नीतू करेंट से चिपकी हुई है किसी तरह डंडे से अलग किया तथा पीएचसी बांसडीह ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया । मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments