Thursday, October 16, 2025
HomeUncategorizedघाट निर्माण का वैदिक मंत्रोचार से भूमि पूजन

घाट निर्माण का वैदिक मंत्रोचार से भूमि पूजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कुशहरी ग्राम सभा में 2 करोड़ 92 लाख 55 हजार की लागत से बनने वाली छोटी गंडक नदी के तट पर एक सुव्यवस्थित घाट का वैदिक मंत्रोचार से भूमि पूजन कार्यक्रम रामपुरकारखाना के विधायक के द्वारा संपन्न हुआ।आपको बता दें कि इस अवसर पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने शिलान्यास करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की।
जनप्रतिनिधियों ने सरकार की प्राथमिकताओं और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार रखे।
भूमि पूजन में उपस्थित गणमान्य लोगों में बरियारपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता विशंभर मिश्रा, भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, रामदेव यादव, कृपा शंकर उपाध्याय, प्रधानगण अच्छेलाल मद्धेशिया, अजय सिंह, उमेश यादव, रमेश यादव, मिथिला यादव, सुनील मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, दिवाकर चंद्र, धर्मेन्द्र सिंह, हरिशंकर मिश्रा, गुड्डू उपाध्याय, विजय पांडेय, सुनील वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments