Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा पीकअप वाहन सहित 65 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर देवपार चेरो मार्ग पर एक पीकअप वाहन न0 UP75CT3632 के साथ कुल 65 पेटी (रॉयल स्टेग 10 पेटी 375एम एल, रॉयल स्टेग 37 पेटी 750 एम एल, रॉयल स्टेग 2 पेटी 180 एम एल, रॉयल चेलेंज 16 पेटी 750 एम एल की अवैध अग्रेंजी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति देवेंद्र पुत्र समय सिंह निवासी ग्राम रोहट थाना सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 शुशांत सिंह थ। का० गुलशन सोनकर, आशुतोष यादव,का0 शम्भू सिंह ,का0 रितेश सोनकर
,का0 बबलू कुमार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments