Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेव दिवाली को लेकर तैयारियां जोरो पर

देव दिवाली को लेकर तैयारियां जोरो पर

इक्कीस हजार दियो से रौशन होंगी घाटे एवं सरयु तट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देव दिवाली को लेकर नगरपालिका प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं।
बताते चले कि 15 नवम्बर शुक्रवार की शाम कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर देव दिवाली की भव्यता को लेकर सरयु तट व घाटो की साफ सफाई किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम की भव्यता को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि देव दिवाली को इतना भव्य बनाना है कि इसका प्रकाश राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे, इस कार्यक्रम को एक भव्य बनाने के लिए नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी जीजान से लगे हुए है। वही नगरपालिका स्थित कान्हा गौशाला के समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से 21 हजार दियो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देव दिवाली की प्रतीक के लिए गाय के गोबर से एक बड़ा दीप बनाकर नदी में प्रजवल्लित किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि वाराणसी के घाटो पर भव्य दिवाली कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए बरहज नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा गाय के गोबर से निर्मित 1 लाख दिए ससम्मान भेंट किया जा रहा है, जिसके परिप्रेक्ष्य में 50 हजार दिए वाराणसी पहुँचा दिए गए हैं।
इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि देव दिवाली की सुंदरता को लेकर नगरपालिका के वालेंटियर सरयु तट व घाटो की साफ सफाई में दिन रात लगे हुए हैं।
समाजसेवी श्यामसुंदर जायसवाल ने कहा कि देव दिवाली की इतनीं सुंदर प्रस्तुति किया जाएगा कि पूरा नगर क्षेत्र रौशनी से रौशन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments