Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछठ घाटों का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

छठ घाटों का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लोक आस्था का पर्व छठ पर्व गुरुवार को सरयु नदी के तट व घाटों आस्था के साथ मनाया जाएगा।
बताते चलें कि छठ पूजा को लेकर सभी घाटो पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था का नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी बरहज द्वारा निरीक्षण किया। इस दौरान श्वेता जायसवाल ने बताया कि की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पूजा स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा रखा जाएगा। सभी घाट ड्रोन कैमरे के निगरानी में रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटो व सरयु तट को पूरी तरह से भगवामय कर दिया गया है। घाटो पर लाइट की भरपूर व्यवस्था की गई हैं, ताकि दूर दराज से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग की छत्राओ द्वारा नदी तट पर सुंदर रंगोली बनाया गया हैं।जिसे देख कर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने छत्राओ का हौसला अफजाई किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments