Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनदावर घाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

नदावर घाट पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छठ पूजा के पर्व गुरुवार को नदावर छठ घाट पर काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संतान की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली की कामना के साथ महिलाओं ने छठ पूजा स्थलों पर विधि विधान के साथ छठ मईया की पूजा अर्चना की पूजा स्थलों पर बने कृत्रिम घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया उधर छठ पूजा की तैयारियों को चलते बाजारों में भी पूरे दिन काफी रौनक रही लोगों ने छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री मौसमी फल ,सब्जी की आदि की जमकर खरीदारी की आपको बताते चले कि संतान की दीर्घायु अथवा परिवार की खुशहाली के लिए छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती है छठ मईया के पूजन के लिए शाम में ही महिलाओं ने नए वस्त्र धारण किए व नदावर छठ घाट अथवा आस पास के घाट स्थलों पर पहुंच गई यहां पर छठ मईया के लोकगीत गाकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया ।छठ पूजा स्थलों पर बने कृत्रिम घाट में भरे पानी के अंदर खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया वही शुक्रवार को सुबह महिलाएं उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के उपरान्त उपवास खोलेंगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments