Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम के साथ मना दीवाली पर्व, एक-दूसरे को दी बधाई

धूमधाम के साथ मना दीवाली पर्व, एक-दूसरे को दी बधाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर से देहात क्षेत्र में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वाधिक लोगों ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई तो कुछ लोगों ने 1 नवंबर को दीपावली मनाई। परंतु ज्योतिपर्व पर लोगों का उत्साह देखने लायक था। लोगों ने घरों को सुंदर तरीके से इलेक्ट्रॉनिक झालरों के अलावा गेंदे के फूलों से घर के दरवाजों को सुंदर तरीके से सजाया गया। अमावस की रात में घरों की आभा देखते ही बन रही थी। आसमान रंग बिरंगी आतिशबाजी की रोशनी और आवाजों से नहाया हुआ था। हर और खुशी का माहौल देखने को मिला, महिलाएं झुंडों में एकत्र होकर दीपावली के पर्व को मनाती हुई दिखाई दी। देर रात तक आतिशबाजी की आवाज़ कानों में आती रही।
अगले दिन 01 नवंबर को भी दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments