Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हिन्दी कार्यशाला आयोजित

दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर हिन्दी कार्यशाला आयोजित

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे दीन दयाल उपाध्याय- डॉ० बलराम भट्ट

दीन दयाल उपाध्याय ने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता व गरिमा को दिया महत्व- डॉ० महेश मणि त्रिपाठी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल इंटरमीडिएट कालेज, महराजगंज में महान दार्शनिक,विचारक, समाजसेवी तथा जनसंघ के संस्थापक रहे पं० दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी तथा सिटीजन फोरम महराजगंज के सौजन्य से हिन्दी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट व विशिष्ट अतिथि डॉ महेश मणि त्रिपाठी रहे।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद एवं सर्वोदय के सिद्धांत को मूर्त रूप देने हेतु समर्पित रहा। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ महेश मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बचपन से ही अभावों से जुझता हुआ दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदित्य गोड़, शिवानंद द्विवेदी तथा हिमांशु ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिटीजन फोरम महराजगंज के संयोजक शमसुल हुदा खान के मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शांति शरण मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments