Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पाया 18 स्वर्ण,...

बलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर पाया 18 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य पदक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया वर्ल्ड मॉर्डन शोतोकन कराटे चैंपियनशिप में बलिया के 32 सदस्यीय कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बलिया के स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 18 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक 7 कांस्य पदक प्राप्त किये।
इन उपलब्धियों के साथ ही साथ बलिया दो खिलाड़ी आयुष सिंह और अनुराग कुमार का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में हुआ। इन खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कराटे संघ के महासचिव जसपाल सिंह, यू.पी. ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष टी.पी. हवेलिया जी एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा द्वारा सम्मानित किया गया। कोच के रूप में सुशील उपाध्याय और गरिमा सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही।
स्वर्ण पदक : अलोक, अमूल्य, शौर्य प्रताप, सिद्धि, रोहित, निक्की, विराट, अनंत, हिमांशी, अनुराग कुमार, आयुष सिंह, हनी सोनी, तनय आनंद, बृजेश, काव्यांश, सूरज, श्रेयांश, अनुराग भारतीय, माही।
रजत पदक : किरन यादव, अभिनव पाण्डेय, अनन्या, प्रियांशु रंजीत।
कांस्य पदक : काव्यांश, गरिमा सिंह, कृष्णा, आर्या यादव, मो. आयान।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments