Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान

समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन के तत्वाधान में गुरुवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मी पट्टी,बरवा टोला,मछैला गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमें दर्जनों महिला,पुरुषों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव ने समाजवादी पार्टी की नितिया एवम रीतियाँ बताकर लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर जनता सपा से जुड़ रही है। सपा 2027 में सरकार बनाएगी।भाजपा सरकार निरंतर नौजवानों का शोषण कर रही है।महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव मंज़ूर हसन,ग्राम प्रधान बाबुचंद यादव,यूथ फ्रंटल के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम,मनोज यादव,रणवीर यादव,दिव्यांश श्रीवास्तव,आज़म अहमद, मुराद अहमद,मुहम्मद फतेह,हरेंद्र कुशवाहा प्रधान,अशोक यादव,ऋषिकेश यादव,अभिषेक पांडेय,जेपी यादव,संदीप यादव,फैसल सिद्दीक़ी,निरंजन सिंह,नितेश यादव,सैफ शेख,सोनू,रोहित,आदिल,राजीव कुशवाहा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments