February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

योगेश पाण्डेय बने चार्टर्ड एकाउंटेंट लोगों ने दी बधाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के ग्राम सभा ब्रह्मपुर के टोला बरगदही निवासी विनोद कुमार पाण्डेय के बेटे योगेश पांडेय चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है। योगेश के इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव और क्षेत्र के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। योगेश 2016 से बेंगलुरु में रह कर CA की तैयारी कर रहे थे, जिसमें फाइनल में 4 अटेम्प्ट लगने के बाद भी हार नहीं माने और अंततः सफलता हासिल किया। योगेश ने अपने सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय विश्वनाथ पाण्डेय और माता, पिता सहित पूरे परिवार को दिया। बता दें कि योगेश का पूरा परिवार किसी न किसी क्षेत्र में अपने गांव और परिवार का नाम रौशन करता आ रहा है। योगेश के पिता रेलवे को ऑपरेटिव बैंक में मुख्य रोकड़िया के पद से रिटायर्ड हैं।और बड़े चाचा, अजय कुमार पाण्डेय,जिन्होंने राम जन्मभूमि हाईकोर्ट  मामले  में निःशुल्क 15 वर्ष तक पैरोकार रहे, व वर्तमान में हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में मुख्य स्थाई अधिवक्ता(पंचम) के पद पर हैं। वहीं छोटे चाचा प्रदीप कुमार पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र प्रमुख (धर्म प्रसार) के पद पर रह कर देश और राष्ट्र के लिए निरंतर लगे हुए हैं,और ब्रह्मपुर गांव में स्थित लल्लन द्विवेदी जनता इन्टर कॉलेज के प्रबंधक हैं। योगेश के सफलता के बाद गांव और परिवार के, डॉक्टर सुरेश द्विवेदी, भागवत मिश्र, विकास द्विवेदी, महेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अभिषेक रंजन द्विवेदी, नागेंद्र पाण्डेय, मुन्ना द्विवेदी, विवेकानंद पाण्डेय, सचिदानंद पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय,पंकज पाण्डेय, प्रवीन पाण्डेय आदि लोगों ने बधाई दिया।