Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से पिता पुत्र हुए...

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से पिता पुत्र हुए घायल

पिता की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के परसा मलिक चौराहे पर नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाईक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये । लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु सीएचसी रतनपुर भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता धमेंद्र गुप्ता की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत मिठौरा निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र राधेश्याम उम्र 32 अपने पुत्र आलोक गुप्ता उम्र 13 को साथ लेकर रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था। लौटते समय उपरोक्त चौराहे पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनो घायल हो गये। इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष परसा मलिक प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनो घायलों को इलाज हेतु सीएचसी रतनपुर भेजा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments