Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएसएस परशुराम सेना ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

बीएसएस परशुराम सेना ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
बीएसएस परशुराम सेना के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कोपागंज गौरी शंकर जी के मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के कोने कोने से सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों ने सिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलीत कर किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी को आजमगढ़ का मंडल अध्यक्ष, संजय मिश्रा को मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष, विवेक तिवारी को गाज़ीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला प्रभारी पं०प्रेम प्रतीक दुबे ने अपनी बुलंद आवाज में किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं०अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की ब्राह्मण समाज ने सदा से ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने का कार्य किया है, कुछ राजनीतिक दल ऐसे है जिन्होने वोट बैंक की राजनीती को साधने के लिए ब्राह्मण समाज को जातिवादी बताना शुरू कर दिया है। ब्राह्मण समाज अगर जातिवादी होता तो राम की नहीं बल्कि रावण की पूजा कर रहा होता, परन्तु ब्राह्मण समाज ने हमेशा किसी जाति धर्मों को नहीं बल्कि कर्मों को पूजा है। साथ ही आजमगढ़ मंडल प्रभारी अरुण पाण्डेय, पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय, विजय प्रकाश पाण्डेय, अमरनाथ मिश्रा, विजय तिवारी, दिलीप कुमार पाण्डेय, शाश्वत मिश्रा आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष गोपाल तिवारी, संगठन के जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी, जिला संगठन मंत्री कृष्णा मिश्रा, मुहम्मदाबाद गोहना के तहसील अध्यक्ष राम बदन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष रानीपुर नितिन दुबे, पंकज तिवारी, मनोज तिवारी, अलोक तिवारी, पवन उपाध्याय, शशिभूषण पाण्डेय, चंद्र प्रकाश तिवारी, शुभम तिवारी, दिनेश चौबे आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments