Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभोजन बनाते समय कंपोजिट विद्यालय में लगी आग

भोजन बनाते समय कंपोजिट विद्यालय में लगी आग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय निजामाबाद में सोमवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में अचानक आग लग गई। यह देख शिक्षक, रसोईया समेत बच्चें स्कूल छोड़कर भाग निकले। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे, लेकिन सिलेंडर में आग पकड़ने की जानकारी मिलते ही कोई आगे नहीं बढ़ रहा था। सलेमपुर कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई मौके पर पहुंच गए। आग की लपट देख खुद मोर्चा संभाला। गीला बोरा लेकर किचन में घुस गए और सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया, जिसके बाद शिक्षक और बच्चें स्कूल में आए और पठन पाठन शुरू हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments