Wednesday, June 10, 2026
Homeमहाराष्ट्रकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुढ़ी पड़वा के दिन किया गृह प्रवेश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुढ़ी पड़वा के दिन किया गृह प्रवेश

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लोकसभा चुनाव २०२४ में उत्तर मुंबई भाजपा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। पीयूष गोयल उत्तर मुंबई के छः विधानसभा में प्रत्येक तपके में विभिन्न समाजों, वर्गों, धार्मिक संप्रदायों, मंडलों और भाजपा परिवार के मोर्चे प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठकें और सभाएं कर रहे हैं।
मंगलवार को हिंदू नववर्ष के मंगलमय दिवस पर उत्तर मुंबई के बोरीवली पूर्व में धर्मपत्नी के साथ नए निवास में प्रवेश किया और चैत्री नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष मनाया। बोरीवली के अपने नए निवास पर गुढ़ी लगाई और वंदन किए।
इस अवसर पर सां.गोपाल गोपाल शेट्टी, भाजपा अध्यक्ष गणेश खणकर भी उपस्थित थे।
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आइए इस शुभ दिन पर हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लें।
नए घर में प्रवेश के बाद पीयूष गोयल ने दहिसर में हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में हिस्सा लिया। बोरीवली हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में शामिल हुए और बोरीवली पश्चिम के वजीरा विस्तार में प्रसिद्ध गणपति बप्पा के दर्शन किए, स्थानीय वजीरा ग्रामस्थ नागरिकों से बातचीत की और गुढ़ीपड़वा की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments