Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीडीयू के भौतिकी विभाग के डॉ. अम्बरीष श्रीवास्तव विश्वविद्यालय वेबसाइट के प्रभारी...

डीडीयू के भौतिकी विभाग के डॉ. अम्बरीष श्रीवास्तव विश्वविद्यालय वेबसाइट के प्रभारी नियुक्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाईट के सुचारू रूप से संचालन के लिए भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय वेबसाइट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव विश्वविद्यालय वेबसाइट के नियमित रूप से अद्यतन (Updation) करते रहने का कार्य तथा विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत सभी अधिसूचनाओ व सूचनाओ को वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करायेंगे। विश्वविद्यालय के सभी विभाग-अनुभाग कोई भी सूचना-अधिसूचना, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है, को सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के उपरान्त, डॉ० अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव को प्रेषित कर सकते हैं।
ध्यातव्य है कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट नई तकनीक से सुसज्जित होने के साथ अब और आकर्षक बनाई गई है। साथ ही कई ऑनलाइन सुविधाएं भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वेबसाइट से विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट भी जोड़े गए हैं। विश्वविद्यालय की गुणवत्ता से जुड़ी हर जानकारी वेबसाइट पर होगी। छात्र अपने सुझाव और शिकायतें भी वेबसाइट पर साझा कर सकेंगे। इसका लाभ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments