
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय व संगठन महासचिव अनिल यादव की संस्तुति पर कांग्रेस संगठन को और गतिशील बनाने व लोकसभा चुनाव के बेहतर संचालन के लिए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने जनपद के सभी ब्लॉक में कोआर्डिनेटर (समन्वयक) की नियुक्ति की है।जिसमें देवरिया सदर विनोद दूबे, बैतालपुर मनोज मणि त्रिपाठी,गौरीबाजार सच्चिदानंद मिश्र, देसही देवरिया भीम विश्वकर्मा एडवोकेट, तरकुलवा दयाशंकर पति द्विवेदी,पथरदेवा धनन्जय पाण्डेय, रामपुर कारखाना राशिद अंसारी, भटनी शम्भूनाथ दीक्षित, भाटपाररानी आनंद कुमार भारती,बनकटा सत्यपाल सिंह मौर्य,लार वशिष्ठ मोदनवाल, सलेमपुर लालसाहब यादव, भागलपुर रणजीत कुमार शुक्ल,बरहज भोला तिवारी, भलुअनी व्यास दूबे,रुद्रपुर ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी नियुक्त किए गए। इनके नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
