Wednesday, December 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ लाइव प्रसारण

नारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ लाइव प्रसारण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नगर पालिका सभागार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा सरकार के नेतृत्व में जो भी योजनाएं आ रही है, वह घर-घर तक दिया जा रहा है। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अचार, पापड़ पैकिंग कार्य के लिए ₹40000 तक का अनुदान भी दिया जा रहा है जो नारी शक्ति को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हो रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह, विजय विश्वकर्मा भाजपा , पप्पू सिंह भाजपा नेता, विवेक गुप्ता भाजपा नेता, जितेंद्र भारत भाजपा नेता,वह समूह की महिलाये उपस्थित रही l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments