Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedआकाश माने ने 'खेलो इंडिया गेम्स' में जीता कांस्य पदक

आकाश माने ने ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में जीता कांस्य पदक

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नागालैंड के कोहिमा स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया। राजीव गांधी नाइट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, टैगोर नगर, विक्रोली (पूर्व) के कला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र आकाश सत्यवान माने को मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया था।
आकाश माने ने इस कुश्ती टूर्नामेंट के 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता है। आकाश के शानदार प्रदर्शन से मुंबई यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट और कॉलेज को गहरा सम्मान मिला है।
इससे पहले, उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग टूर्नामेंट में मुंबई यूनिवर्सिटी और कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीता। आकाश ने अब तक छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और छह राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। इस सफलता पर संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता बालासाहेब म्हात्रे, कोषाध्यक्ष डाॅ. सुखदा चिराटे एवं महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अलका कदम ने आकाश और उसके मार्गदर्शक को विशेष रूप से बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments