Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसागौन के बाग में मिली नवजात बच्ची

सागौन के बाग में मिली नवजात बच्ची

खुखूंदू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव के समीप सागौन के बगीचे में स्थानीय लोगों ने नवजात बच्ची को देखा जिसकी सूचना होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नवजात बच्ची को कब्जे में ले लिया और चाइल्ड केयर को इसकी जानकारी दी, नवजात बच्ची मिलने की सूचना मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।इतनी ठंड वाले मौसम में आखिर कौन ऐसी मां है जो अपने बच्ची को जंगल में छोड़कर चली जाएगी । इस बात की चर्चा लोगो मे हो रही है ।मौके पर पहुंची पुलिस यह जांच करने में जुटी हुई है कि यह नवजात बच्ची किसकी है आखिर कौन इस ठंड के मौसम में सागौन के बगीचे में लावारिस हालत में बच्ची को छोड़कर चला गया। यह खबर जब सोसल मीडिया के जरिए लोगो में फैली जिसने सुना वह काफी हैरान हैं कहा जाता है कि इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने वाला कोई है तो वह माता-पिता लेकिन कौन ऐसे माता-पिता है जो अपने नवजात बच्ची को ऐसे छोड़ कर चले गए है। किसने इस बच्ची को छोड़ दिया कैसे छोड़ दिया यह जॉच का विषय है।पुलिस जांच में ही पता चलेगा।इस संबंध में पूछे जाने पर खुखुंदू थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक नवजात बच्ची मिली है जो अभी देवरिया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के देख रेख में है। आगे पुलिस जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments