Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीडीए अभियान के तहत लोगो को किया गया जागरूक

पीडीए अभियान के तहत लोगो को किया गया जागरूक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों और विधानसभा में पीडीए का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विस्तार से पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक आधी आबादी के विषय में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को नोनिया छापर गोबराई में पीडीए पंचायत का आयोजन रखा गया, जिसमे अधिक से अधिक संख्या में लोगो ने शिरकत की। इस दौरान जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विषय में बताया गया। यह कार्यक्रम परमहंस यादव ग्राम प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ है। मुख्य रूप से पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयाशंकर यादव, पवन प्रधान, शमशाद आलम, जिला अध्यक्ष ब्यास यादव द्वारा पीडीए के तहत संबोधित करते हुए लोगो को महंगाई बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार के बारे में जनमानस को जागरूक किया गया।
इस दौरान जिला सचिव सपा मुन्ना यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments