February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

मुम्बई ( राष्ट्र की परम्परा )
जय श्रीकृष्ण सेवा संघ द्वारा भांडुप मेंश्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन अयोध्या पुरी,बैंगनपाडा मैदान,बी पी एस हाई स्कूल,प्रतापनगर रोड,भांडुप प.पर 27.1.2024 से शुरु हुआ है।इस सप्ताह में कथावाचक पं.शरणागत महाराज (जगतगुरु श्रीराम भद्राचार्य महाराज के कृपापात्र) संगीतमय प्रवचन कर सभी को प्रभु श्रीराम की महिमा से अवगत करा रहे हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,रमाशंकर तिवारी (महासचिव समाजवादी पार्टी)
,डॉ.सचिन सिंह (महासचिव उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस),समाज सेवक रामसुरत यादव,अनिरुध्द दूबे का सम्मान राम नामी अंगवस्त्र प्रदान कर पं.शरणागत महाराज ने किया।श्रीराम कथा का आयोजन जय श्रीकृष्ण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मदेव यादव एवं सहयोगी ए.के.
पांडेय (पत्रकार),सुरेंद्र दूबे,शरतचंद्र चौबे,हरिनाथ यादव,सुमन झा, पुष्पा दूबे(माताजी),सरिता चौरसिया,
मीरा गुप्ता,सुनीता झा के सक्रिय सहयोग से किया गया है।