Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश70 अभ्यर्थीयों को मिला रोजगार

70 अभ्यर्थीयों को मिला रोजगार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला बुधवार को कार्यालय वि0ख0 परिसर फाजिलनगर में आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र , सरिता मिश्र महिला मोर्चा के पदाधिकारी व खण्ड के द्वारा रोजगार मेला का शुभारम्भ किया गया है, एवं अपने सम्बोधन में ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला को रोजगार आपके द्वार व युवाओं के लिये अत्यन्त ही लाभप्रद बताते हुये, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया है। रोजगार मेला में अधिक से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किये तथा चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपने आकांक्षाओं को एक नई पंख दिये। रोजगार मेला में कुल 05 नियोक्ता कम्पनी क्रमशः नवोदित फाउण्डेशन, फ्लिपकार्ट, रेड हिल, बी0के0टी0,डिसेट ने प्रतिभाग किया है। उक्त रोजगार मेला में 208 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ता कम्पनीयों में साक्षात्कार दिये है। साक्षात्कार के माध्यम से कुल 70 अभ्यर्थीयों का रोजगार हेतु चयन किया गया है, जिन्हे 10000 से 21000 रुपए तक सैलरी प्राप्त होगा।
उक्त रोजगार मेला में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 नौरंगिया (मेला प्रभारी), पारस नाथ वर्मा वरिष्ठ कार्यदेशक, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह जिला कौशल प्रबन्धक, अभय श्रीवास्तव जिला कौशल प्रबन्धक, विनय पाण्डेय जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, सेवायोजन विभाग से जिला सेवायोजन अधिकारी के प्रतिनिधि एवं समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments