अज्ञात चोरों ने रातों-रात साखू का पेड़ काट डाले - राष्ट्र की परम्परा
August 19, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

अज्ञात चोरों ने रातों-रात साखू का पेड़ काट डाले

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा तिवारी का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा तिवारी सिवान से मंगलवार की रात साखू का विशाल एक पेड़ अज्ञात चोर काटकर उठा ले गए। किसान रामनरेश सिंह निवासी ग्राम ढेकही बिरैचा टोला ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पुराना साखू का मोटा पेड़ था। अज्ञात चोरों की नजर इस कदर टेढ़ी हुई कि मंगलवार की रातो-रात पेड़ काट चोर उठा ले गए। घुघली क्षेत्र में पेड़ चोरी का सिलसिला कोई नया नहीं है। बीते दिनो इसी बागीचे के आसपास से दर्जनों पेड़ों को अज्ञात चोरों ने रातों रात कट कर उठा ले गए। चोरी की लगातार हो रही घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत
है। किसान पेड़ की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है। इस संदर्भ में घुघली पुलिस पेड़ चोरी की सूचना पर कार्रवाई में जुट गई है।