महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार एक तरफ संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांव और मुहल्लों के लोगों को साफ- सफाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है साथ ही गांव को स्वच्छ रखने के लिए लाखों रुपए खर्च कर नुक्कड़ नाटक द्वारा विमारियो से बचाव हेतु जनता को जागरूक करवा रही है लेकिन दूसरी ओर सरकारी दावों को दरकिनार कर विकासखंड मिठौरा के कंचनपुर से रामपुरमीर को जाने वाली मुख्य सड़क के दक्षिण तरफ पटरी पर कूड़ा करकट फेंका जा रहा है जो शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है ,कंचनपुर चौराहा तीन ग्राम सभाओं के बीच में बसा हुआ है। स्थानीय सुनील कुमार,समीम, अनिल, डब्लू,धीरेंद्र, सोहनलाल आदि लोगों ने बताया कि यहाँ प्रतिदिन हजारों की सख्या में लोग आते- जाते है लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं रहे है। आखिर चौराहे का कूड़ा कबाड़ कहां फेंका जाए ,उसके लिए कोई निश्चित जगह मुहैया कराई जाय जहां लोग कूड़ा-कबाड़ फेक सकें।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)सुरेश चंद्र कन्नौजिया ने बताया कि उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है जांच कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.