February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

तहसीलदार सगड़ी ने जरूरतमंदों में वितरण किया कंबल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अजमतगढ़ विकासखंड अंतर्गत मिश्रपुर और मोचीपुर ग्राम पंचायत में, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा , पूर्व विधायक वंदना सिंह,ने संयुक्त रूप से विधवा, विकलांग ,वृद्ध ,गरीब और असहाय लोगों में 200 कंबल वितरण किया। कंबल पाकर आई हुए महिला और पुरुषों के चेहरे खुशी से खिल गए।
तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बताया ठंड बहुत काफी पड़ रही है, ठंड से बचाव के लिए वृद्ध ,विकलांग और गरीब ,महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया है। लगभग 4000 जरूरत मंदो में वितरण हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा ने कहा कि ठंड के समय कंबल वितरण करना बहुत जरूरी था। कंबल वितरण में जो लोग कंबल पाए हैं उनको ठंड से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्रा,अंशु गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह भाजपा नेता, वंदना सिंह भाजपा नेता, लेखपाल नवीन यादव अमित गोड़, कोटेदार, राम अवध मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे है।