Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिवंगत पत्रकार के परिजनों मिली आर्थिक सहायता

दिवंगत पत्रकार के परिजनों मिली आर्थिक सहायता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निवासी ग्राम व पोस्ट पिपरपाती, जनपद देवरिया की असामयिक मृत्यु पर उनकी पत्नी निकू मिश्र को उनके घर पर जाकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत राहत राशि स्वरूप पाँच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments