Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने दीवार लेखन अभियान चलाया

भाजपा ने दीवार लेखन अभियान चलाया

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभियान की शुरूआत की

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ने दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के बूथ संख्या 163 पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान कमल फूल का स्व हस्त निर्मित करके, एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखकर शुभारंभ किया l जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय ने बताया कि यह स्लोगन व कमल फूल के चित्र को 16 जनवरी से इस अभियान में सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सभा सांसद व केंद्र सरकार के मंत्रियों को अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथो पर पांच -पांच कमल फूल का चित्र व स्लोगन लिखवाना होगा। मंत्री तथा एम0 एल 0सी0 व विधायक को भी अपने-अपने सभी बूथों पर यह चित्र व स्लोगन को लिखवाना होगा।समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मोर्चो के पदाधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य ब्लॉक प्रमुख व बी0 डी0 सी0 को अपने-अपने गांव सभाओं में यह चित्र व में स्लोगन का लेखन करवाना होगा l सभी बूथ के पांच स्थानों पर कार्यकर्तो द्वारा दीवार पर लेखन कार्य स्वयं अपने हाथों लिखना है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व अभियान प्रमुख राहुल रॉय,दीपक सत्या,जिला मंत्री डॉक्टर डिम्पल जैन जिला मीडिया प्राभारी देवेंन्द्र कुमार मिश्र,सतीश सिंह नितिन रूपानी,अमित शर्मा,जितेंद प्रताप सिंह,अखिलेश यादव,एकता जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देवेंन्द्र कुमार मिश्र जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बहराइच ने बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments