Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश10 मी पिस्टल शूटिंग में आर्यन राज ने जीता गोल्ड मेडल

10 मी पिस्टल शूटिंग में आर्यन राज ने जीता गोल्ड मेडल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आरपीएफ शिविर रजही में गोरखपुर महोत्सव 2024 के अंतर्गत खेले जा रहे शूटिंग प्रतियोगिता में, आर्यन राज श्रीवास्तव ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखा। आरपीएफ रजही शिविर पर तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता खेला जा रहा था। शनिवार को फाइनल प्रतियोगिता में आर्यन राज श्रीवास्तव ने 10 मी पिस्टल शूटिंग के गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। आर्यन राज श्रीवास्तव राष्ट्रीय स्तर का 10 मीटर पिस्टल शूटिंग निशानेबाज नेशनल शूटिंग कैंप में प्रतिभाग कर चुका है, विजई प्रतिभागियों को सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गोरखपुर महोत्सव 2024 शूटिंग में कुल 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। 10 मी पिस्टल में आर्यन राज ने गोल्ड मेडल जीता 50 मी में मुकीम ने गोल्ड मेडल शिवेंद्र प्रताप 25 मीटर में गोल्ड मेडल महिला वर्ग में भूमि सिंह 10 मीटर में गोल्ड मेडल 25 मीटर पिस्टल में विदिशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। विजई खिलाड़ियों को सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments