गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र गढ़िया रंगीन के गांव माडर निवासी प्रधान पति 55 वर्षीय सुरेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बता दें कि बदायूं की तरफ से अपनी लड़की की शादी के कार्ड बांट कर सुरेश यादव बाइक से अपने घर वापस आ रहा था तभी मझरा थाना हजरतपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश की लड़की की फरवरी में शादी हैं जिसके वह कार्ड बांट रहा था।
सुरेश की पत्नी सरला देवी ग्राम पंचायत गौंटिया अंतू से प्रधान है।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 106 का चालान, 4 सीज
हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
“नाथपंथ और योग” पुस्तक के आवरण का कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया विमोचन