Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाय-शैलेंद्र पहलवान

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाय-शैलेंद्र पहलवान

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने को लेकर जूम मीटिंग की गई।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर कहा कि जबतक हमारी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक हम सभी लोग जेल भरो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे,और नंगे पैर जाकर हर राज्य में, हर जिले में, हर गली में,हर घर में गौ माता का पाठ पढ़ाएंगे। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर सनातन धर्म की परम्परा को कायम कर करोड़ो हिन्दुओ में आदर्श स्थापित किया जाय।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान ने कहा कि सभी गौ रक्षक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिला कर रहेंगे, नहीं तो हम सभी गौ रक्षक हमेशा नंगे पैर चलेंगे। अतः हम सभी कार्यकर्ता सरकार से अपील करते है कि गौ माता को राष्ट्र माता जल्द से जल्द घोषित किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments