Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमाँचल पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीमाँचल पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमाँचल पत्रकार एसोशियेशन की समीक्षा बैठक राम प्यारे इण्टर कालेज बाबागंज के सभागार में सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जमील अहमद व संचालन रावेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सीमाँचल पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष एस.के. मादेशिया रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि श्री मादेशिया ने कहा कि जिला, तहसील व ब्लाक इकाईयों को सक्रिय करने के लिए प्रत्येक माह बैठक आयोजित किया जाय। सदस्य्ता संगठन की प्राणवायु है, इसका विस्तार करके जिम्मेदार पदाधिकारियों को संगठन का दायित्व दिया जाय। उन्होंने कहा कि पत्रकारो के त्वरित सहायता के लिए आर्थिक कोष का निर्माण किया जाय, और जरूरत पड़ने पर पीड़ित साथी की मदद हो जाये, जो एक प्रकार का काफी पूण्य का कार्य होगा। वहीं पत्रकारों के बैठने का एक स्थायी कार्यालय व्यस्था पर भी चर्चा की गयी। प्रदेश महामंत्री रावेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के स्वाभिमान की हरहाल में रक्षा होगी। एसोसिएशन इसके लिये कटिबद्ध है। एसोसिएशन से जुड़ने के लिये आये नये साथियों का उन्होंने अभिवादन किया। इस अवसर पर राजू वर्मा, मोहम्मद असरार, राज कुमार शर्मा, भुवन भास्कर वर्मा, रियाज अहमद, अशोक पाठक, जुनेद अंसारी, पप्पू गुप्ता
छोट कऊ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments