Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगरीबों की मदद से बढ़कर कोई सेवा नहीं-सुरेंद्र लाल

गरीबों की मदद से बढ़कर कोई सेवा नहीं-सुरेंद्र लाल

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर मेदीपट्टी में शुक्रवार को 96 वर्षीय ग्राम प्रधान गिरिजा लाल श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर कंबल वितरण एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर सभोज कराया गया। जहां ग्राम प्रधान को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आयोजन एवं
श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष/ समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई सेवा नहीं। जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। इस कड़ाके की ठंड में गरीबों,असहायक,लाचारों एवं दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा सेवा नहीं है। ग्राम प्रधान गिरजा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि यह परिवार सदैव से इस तरह का पुनीत कार्य कर गरीबों की जो मदद करता है दूसरों को भी इस युग में सबक लेनी चाहिए। इस मौके पर जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया एवं सहभोज कराया गया। उक्त अवसर पर बीडीओ अनिल सिंह, वीडियो पंचायत दिनेश मौर्य, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,नीरज श्रीवास्तव,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, नरेंद्र लाल श्रीवास्तव ,गीता श्रीवास्तव, सत्येंद्र लाल श्रीवास्तव,नंदिता श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, महिवाल जायसवाल,राजन लाल श्रीवास्तव,विवेक राय ,राजू राय,भीम यादव,जय प्रकाश राय,मुकेश यादव,पंडित राजू मिश्र,पुजारी परमेश मिश्र, अजय मद्धेशिया,संजय दूबे, कृपाशंकर सिंह,उमेश यादव, रत्नेश यादव,मुकेश यादव,राजन लाल,सुजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments