Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयातायात माह को लेकर जागरूकता अभियान

यातायात माह को लेकर जागरूकता अभियान

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यातायात माह के तहत थाना प्रभारी अवधेश सिंह सेंगर द्वारा कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी,साथ ही अपील करते हुए कहा कि सुुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। कहा बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, बाइक सवार के हेलमेट पहने होने से दुर्घटना के समय अधिकतर लोग बच जाते हैं। नशे में कोई भी वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। अपने बच्चों को भी यातायात नियमों का पाठ पढ़ायें। सुरक्षित यातायात को लेकर सभी से सहयोग करने को कहा। इस दौरान रविंद्र गुप्ता,मदनपाल सिंह,बलराम सिंह,अंकित सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रमोद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments