Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत नेपाल बार्डर से 12 बोरी किसान ब्राण्ड जैविक खाद सहित तीन...

भारत नेपाल बार्डर से 12 बोरी किसान ब्राण्ड जैविक खाद सहित तीन बोरी यूरिया खाद बरामद

एक अदद इस्तेमाली साइकिल व अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )। थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह द्वारा टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा शनिवार को भारत नेपाल बार्डर पर स्थित खनुआ टोला बजर डिहवा से 12 बोरी किसान ब्रांड जैविक खाद व 03 बोरी यूरिया खाद एक अदद इस्तेमाली साइकिल व अभियुक्त विजय पुत्र बृजलाल निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदही थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष को बरामद, हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/2023 धारा 111 कस्टम अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय नौतनवा रवाना किया गया ।
इस बीच बरामद करने वाले पुलिस टीम मे उ0नि0 गंगाराम यादव,हे0का0 रमाशंकर यादव, हे0का0 सत्यनारायण, कर्नल आज्ञाराम यादव ,का0 विकास कुमार मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments