Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedसमाधान दिवस में 140 मामलेआए 22 मौके पर निस्तारित

समाधान दिवस में 140 मामलेआए 22 मौके पर निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरेंदा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 मामले पेश , जिसमें 22 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार प्राप्त शिकायतों/आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत मामलों में गंभीरता दिखाते हुए मामलों को यथाशीघ्र निस्तारित करने और इस विषय मे नियमित समीक्षा हेतु सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जिन मामलों में आवश्यक हो उनमें संयुक्त टीम का गठन करते हुए मामलों के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी फरेंदा को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments