Wednesday, May 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया हत्याकांड: अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

घटना पर राजनीति कर रही है भाजपा: अखिलेश

स्व. दुबे के घर को देख हतप्रभ रह गए अखिलेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर में शोक संतृप्त परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। इस घटना का भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में बीजेपी की नियत साफ नही दिखाई दे रहा है। भाजपा देश को बर्बाद करना चाहती है। यही हाल रहा तो लोग अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई है। उत्तर प्रदेश में कहीं और नहीं देखी, घटना के प्रति आम जनमानस में आक्रोश है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी बाबा के गृह जनपद के बगल में यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव भड़क गए कहा, कैसे बुलडोजर चला देंगे। बुलडोजर जनता नहीं चलाने देगी। प्रेमचंद के घर पर अगर सरकार बुलडोजर चलाती है तो जिस तरह से सरकार अपनी जमीनों पर बने भवनो का मुआवजा लेती है, वैसे ही यहां अभी मुआवजे की व्यवस्था करे।श्री यादव ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है और यहां एक नहीं दो-दो परिवारों के लोगों की जान चली गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण व दु:खद है।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विकास दुबे की गाड़ी पलटी थी, वह भी ब्राह्मण थे। उनके परिवार को क्यों नहीं गले लगाया। इस घटना में शामिल छोटे-छोटे 20 कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। लेकिन बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई क्यों?
कहा कि निर्दोष लोगों को पुलिस ने घटना में फंसाया है। यहां की महिलाओं ने अपना दर्द बयां किया है, पुलिस लोगों पर ज्यादती कर रही है। जनता की ताकत के सामने सरकार की ताकत कुछ नहीं है।

पीड़ित दुबे परिवार के वारिस देवेश ने मिलने से किया इंकार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं दुबे परिवार से भी मिलना चाहता था, लेकिन वह नहीं मिलना चाह रहे हैं। तो उनकी मर्जी। मैंने अपना काम किया। भाजपा इसे जातिय रंग दे रही है, देवेश दुबे का बयान भाजपा के नेताओं के समझाने के बाद आ रहा है।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन और मिलने की सूचना पर मृतक स्व. सत्य प्रकाश दुबे के पुत्र देवेश ने यह कहते हुए मिलने से इंकार कर दिया कि 2014 में सपा सरकार मे ही प्रेमचंद यादव के कई असलहों का लाइसेंस बना, तभी चाचा की जमीन का बैनामा हुआ और बंदूक के बल पर मेरे घर को नही बनने दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments