देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया है कि “उ०प्र० गौरव सम्मान” हेतु जनपद के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभाओं जिन्होनें विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा कला व संस्कृति, समाज सेवा, कृषि, उद्यान, दुग्ध, पर्यावरण, कौशल विकास, खेल आदि क्षेत्रों में गौरव हासिल किया गया है, को “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान ” से अलंकृत किया जाना है। राज्य सरकार / भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को समान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नही रखा जायेगा ।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उ०प्र० गौरव सम्मान नामांकन प्रारूप भरवाकर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को 18 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
