
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा राजस्व एवं चकबंदी के वादों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के लिए न्याय चला जनता के द्वारा नई पहल की गई है।
इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर ही ग्राम अदालत का आयोजन किया जा रहा है।न्याय चला जनता के द्वारा के अंतर्गत तहसील उतरौला के ग्राम मस्जिदिया में ग्राम अदालत का आयोजन किया गया।
ग्राम अदालत में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओम प्रकाश द्वारा 11 वाद, चकबंदी अधिकारी द्वारा 21 वाद, सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा 04 वाद का निस्तारण किया गया।
ग्राम अदालत में कुल 36 चकबंदी वादों का निस्तारण किया गया।
More Stories
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एके द्विवेदी बने विभागाध्यक्ष, मुकेश चंद्र शर्मा को हटाया गया
सिखाई गई शिक्षण की गतिविधियां, प्री एजुकेशन प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारत