Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर में कोचिंग से आ रहे छात्र के गर्दन काटने की कोशिश

सलेमपुर में कोचिंग से आ रहे छात्र के गर्दन काटने की कोशिश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के ईचौना वार्ड नंबर 13 निवासी साहिल पाण्डेय पुत्र पंकज पाण्डेय कोचिंग करके लगभग 5 बजे सलेमपुर के चीऊरा गली से कुछ दोस्तो के साथ घर के लिए जा रहे थे, तभी सुंदरम मिश्र पुत्र सुरेंद्र मिश्र निवासी भटवा धरमपुर व शशांक पांडे निवासी सलेमपुर रेलवे स्टेशन रोड ने साहिल पाण्डेय पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और साहिल पाण्डेय के गर्दन पर धारदार हथियार से वॉर कर दिया। जिससे साहिल पाण्डेय घायल हो गया बीच बचाव के लिए आए साहिल पाण्डेय के दोस्त आयुष सैनी पुत्र विनोद सैनी पर भी सुंदरम और शशांक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे आयुष को भी गले पर चोट आई है। हमला करने पर साहिल पाण्डेय के चीख सुनकर जब स्थानीय लोग इकठ्ठा हुए तब दो दोनो वहा से भाग गए, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घायल साहिल को सलेमपुर सरकारी अस्पताल में लेजाकर इलाज कराया तथा मुलाहिजा कराकर सलेमपुर थाने में तहरीर दिया गया है ।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments