Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरंजीतबोझा गांव में जलसे का हुआ आयोजन

रंजीतबोझा गांव में जलसे का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रंजीतबोझा गाँव में मदरसा गौसुल उलूम द्वारा जलसा सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का आयोजन किया गया।कुराने पाक की तिलावत से मदरसे के नाजिम कारी मोहम्मद मुर्तजा नूरी द्वारा जलसे का आगाज किया गया।
मदरसा गौसुल उलुम के बच्चों द्वारा बहुत ही अजीब इंसान मुकालमा और कुराने पाक की तिलावत पेश किया गया। जिनमें बच्चों में पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का हौसला बढ़े। इस अवसर पर अल्फाज मुजम्मिल,अबूजर हाशिम, हमजा, जीशान आदि बच्चों के द्वारा मुकालमा पेश किया गया।जनाब हाफिज शराफत साहब विश्ववानी ने नाते नबी पेश किया। हजरत मौलाना वदुद्दीन साहब कासमी हथौरा बांदा, हजरत मौलाना मोहम्मद फारूक साहब रुपईडीहा, हजरत मोहम्मद मौलाना मसीहुद्दीन साहब नानपारा, मौलाना मोहम्मद सलमान साहब गौरियबी ने जलसे में कुरान हदीस बच्चों के तालीम के ताल्लुक से आवाम को बयान पढ़कर सुनाया। जलसे के आखिर में मुल्क की तरक्की और अमन व शांति का पैगाम दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments