Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगला रेतकर युवक की हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी

गला रेतकर युवक की हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली क्षेत्र के खड़ेसरी ताल में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 36वर्षीय गिरजेश पुत्र स्व. काशीनाथ राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की सुबह गिरजेश अपने घर से काम करने निकला था,देर शाम उसकी पत्नी अनिता ने फोन किया तो गिरिजेश ने बताया कि, खाना खाने जा रहा हूं खाकर वापस आऊंगा। किन्तु देर रात तक गिरजेश घर वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे। उसका मोबाइल भी बन्द आ रहा था। शनिवार की सुबह ताल में सरसों के खेत के किनारे कुछ लोगों ने खून गिरा देखा, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था, और मोबाइल खरीदने के लिए सात हजार रुपया लेकर गया था। शाम तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि, आप लोग खाना खा लिजिए मैं खाना खाकर आऊंगा। उसके बाद फोन बन्द हो गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो लोग खोजने लगे। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments