जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस दिन जिले के सभी सरकारी कार्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और उनमें शासकीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे।जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में जनसामान्य के साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट किया गया है कि 16 नवंबर को किसी प्रकार का सार्वजनिक अवकाश नहीं है। सभी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवकाश को लेकर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नियमित रूप से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए