
समाज के सम्मान और सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न पर रोक लगाए सरकार, अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा ब्राह्मण समाज के लोगों के कथित उत्पीड़न तथा सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर समाज के प्रति अपमानजनक एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई गई है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से ऐसे मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, धर्म अथवा समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए नुकसानदायक है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।इस संबंध में सरकार से मांग की गई है कि ब्राह्मण समाज से जुड़ी उत्पीड़न की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जानबूझकर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की मांग कर रहा है। समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सभी वर्गों और समुदायों के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार का सामाजिक टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, न्याय और समानता की भावना को मजबूत करना है। सरकार को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाते हुए उचित कदम उठाने चाहिए।
