जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेलो इंडिया स्कूल गेम के तहत आयोजित माध्यमिक विद्यालय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रितिक, सुहासी, जूही और तारा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों का चयन आगामी गोरखपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

वहीं अंकुश, अरमान, श्रद्धा और समीर ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा प्रिंस, आरोही, श्रुति, अनन्या, मानवी, पलक, राजवीर, सत्यम, प्रिंस और ऋषभ ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ला और प्रधानाचार्य विद्यासागर तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अजीत ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडल स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।