दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव के जिले में प्रथम आगमन पर बरहज देहात मंडल के कपरवार चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी बैठक के लिए उन्हें संगठन द्वारा प्रभारी के रूप में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में रामजोखन निषाद, शत्रुघ्न सिंह विशेन, विश्राम मणि, सीताराम निषाद, अनिल पासवान, सत्य प्रकाश मिश्रा, भूटानी बाबा, जयशंकर तिवारी, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
