Sunday, March 8, 2026
HomeNewsbeat10 मार्च को विश्वविद्यालय की खो-खो (पुरुष) टीम का चयन

10 मार्च को विश्वविद्यालय की खो-खो (पुरुष) टीम का चयन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की खो-खो (पुरुष) टीम का चयन 10 मार्च 2026 को अपराह्न 2:00 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में किया जाएगा। यह चयन आगामी पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 2 अप्रैल से सिदो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। प्रतिभागियों को हाईस्कूल से अब तक के समस्त मूल अंकपत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय से प्रतिभाग करने वाले छात्रों को अपने प्राचार्य द्वारा जारी अधिकार पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments